फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: खनन विभाग ने कीड़ियां गंडियाल सहित कई इलाकों का किया औचक दौरा

Wed, 06 May 2026 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 06 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
खनन विभाग की उ​च्च स्तरीय टीम कठुआ में जांच करते हुए संवाद
जिले में अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों के बाद खनन विभाग की टीम सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों के बाद खनन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभाग ने कीड़ियां गंडियाल, कोटपुन्नू, उज्ज दरिया और बिलावर के कई इलाकों का दौरा किया। टीम की अध्यक्षता खनन विभाग के संयुक्त सचिव फरीद अहमद कोहली ने की।
सूत्रों के अनुसार रावी दरिया और उज्ज दरिया में बड़े पैमाने पर खनन से पड़े गड्ढों की जांच की गई। यहां चल रहे स्टोन क्रॅशरों की खनन सामग्री के सोर्स के संबंध में भी टीम ने जांच की है। टीम ने स्टोन क्रॅशरों के साथ-साथ इनसे निकलने वाली खनन सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों की भी जांच की। दस्तावेजों के साथ-साथ चिह्नित स्थानों से हुए खनन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्राें ने बताया कि गंडियाल के अलावा उज्ज दरिया कोटपुन्नु और बिलावर में तीन से चार जगह अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य सचिव ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। संयुक्त निदेशक की अगुवाई में एक टीम कठुआ गई थी। जांच क्या चल रही है और क्या निष्कर्ष निकला है यह फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- पवन कुमार शर्मा, निदेशक खनन विभाग


.............

बड़े पैमाने पर अंधाधुंध दोहन कर रहे स्टोन क्रॅशर
कठुआ। जिले में स्टोन क्रशर बड़े पैमाने पर अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। रावी दरिया ही नहीं बल्कि छोटे नदी-नालों में भी खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। स्थिति यह है कि वीकेंड और सरकारी छुट्टियों के दिन अवैध खनन और भी तेजी से होता है। इससे प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो रहा है। ज्यादातर स्टोन क्रॅशरों के पास खनन का कोई उचित स्रोत नहीं है। दूरदराज की खड्डों से खनन दिखाकर स्टोन क्रॅशर के नजदीक ही बड़े-बड़े गड्ढे डालकर संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया छुट्टियों का फायदा उठाकर बिना रोक-टोक मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत-बजरी निकालते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का अंधाधुंध दोहन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार खनन से जल स्रोतों का क्षरण हो रहा है। उज्ज दरिया, गंडियाल के इलाकों में भूजल का स्तर गिरने का असर कठुआ शहर तक पिछले कुछ वर्षों में दिखाई देने लगा है। यहां गर्मी बढ़ने पर हैंडपंपों के हलक सूख जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाए और छुट्टियों के दौरान विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed