फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: पटवारी तीन दिन हड़ताल पर, कामकाज ठप

Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 14 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
डीसी कार्यालय परिसर में धरना देते पटवारी संवाद
डीसी कार्यालय परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पटवारियों ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने डीसी कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पटवारियों ने पटवार हलकों और गिरदावर सर्किलों का तर्कसंगत पुनर्गठन करने और तकनीकी ग्रेड प्रदान करने की मांग की है। इसके अलावा एसोसिएशन ग्रेड पे 2,400 से बढ़ाकर 2,800 रुपये करने, गिरदावरों को नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति देने और जम्मू डिवीजन में 75-25 अल्पसंख्यक कोटे का पालन करने के साथ 2015 से लंबित 20 नायब तहसीलदार पदों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने की मांग करती आ रही है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजिंदर देव ने कहा कि पटवारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार ने राजस्व विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि मजबूरन एसोसिएशन को फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शाम स्वरूप ने बताया कि एसोसिएशन की मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों ने कहा कि उनकी एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी कार्य स्थितियों में सुधार किया जाए। धरने का उद्देश्य सरकार को मांगों के प्रति अवगत करवाना है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कामरान बट्ट, तहसील अध्यक्ष हीरानगर, कठुआ, डिंगा अंब, नगरी, परोल और मढ़ीन के पदाधिकारी व पटवारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed