{"_id":"69b1c9833bfd4a04a70fb4c4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129894-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: क्रिप्टो से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच पर साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: क्रिप्टो से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच पर साझा किए अनुभव
Thu, 12 Mar 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन पर विशेष प्रशिक्षण का समापन
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन पर विशेष प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन पर दो दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 9 से 10 मार्च को आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने क्रिप्टो से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच पर अनुभव साझा किए। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता को उभरते साइबर अपराधों, विशेषकर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मामलों में सशक्त बनाना था।
विशेषज्ञ सत्रों में डॉ. अरविंद सेलवाल, सहायक प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू और विकास रजदान, एई, एसआईए सहित अन्य संसाधन व्यक्तियों ने डिजिटल लेन-देन की ट्रेसिंग और ब्लॉकचेन तकनीक की समझ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसपी, प्रधानाचार्य एसपीएस पीटीएस कठुआ मंजीत कौर ने आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी ज्ञान की बढ़ती महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।