{"_id":"69b1c9c2b380187df60cd78e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129876-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहाना, दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहाना, दो दिन बारिश के आसार
Thu, 12 Mar 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मौसम के करवट लेते ही बुधवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहाना हो गया। आमजन ने उमस भरी गर्मी से राहत ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है।
धूप नहीं खिलने से पिछले एक हफ्ते से पड़ रही गर्मी से आमजन को राहत मिली और दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। किसान रोशन लाल, विजय कुमार, सुभाष चंद्र और श्याम दत्त ने बताया कि मौजूदा समय में लगाई गई गेहूं की फसल के लिए बारिश की जरूरत है। किसानों ने बताया कि इलाके में बारिश नहीं होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। बुधवार को इलाके का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।