{"_id":"69af2fba6315682fb704e2a7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129824-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किसानों में ग्रीष्मकालीन सब्जी के बीज और जैव उर्वरक वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किसानों में ग्रीष्मकालीन सब्जी के बीज और जैव उर्वरक वितरित
Tue, 10 Mar 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से मकवाल में सोमवार को किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
- फोटो : Samvad
कृषि विभाग ने पंचायत घर मकवाल में किसानों के लिए लगाया विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कृषि विभाग की ओर से मकवाल में सोमवार को किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत घर मकवाल में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थान या ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक बिलावर सतीश शर्मा मौजूद रहे। विभाग की ओर से यहां किसानों में ग्रीष्मकालीन सब्जी के बीज और जैव उर्वरक वितरित किए।
इस अवसर पर उपमंडल कृषि अधिकारी रवि शर्मा, एसएमएस राकेश शर्मा और एईओ जोन नगरोटा गुजरु विरेंद्र गुप्ता ने विभागीय योजनाओं पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मौजूद विधायक बिलावर ने किसानों के कल्याण के प्रति विभाग के दृष्टिकोण की सराहना की। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से महिला किसानों के समूह को आधुनिक कृषि विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बस में सांबा रवाना किया गया। इसमें विधायक बिलावर सतीश शर्मा के साथ उपमंडल बिलावर कृषि अधिकारी रवि शर्मा और एसएमएस बिलावर राकेश शर्मा के साथ आत्मा अभियान के तहत राज्य के भीतर किसानों के प्रशिक्षण के लिए उप-मंडल बिलावर से कृषि विकास केंद्र सांबा जाने वाली बस में सवार महिला किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।