फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कार में लगी आग में जिंदा जले युवक की हुई पहचान, गरनैडी का रितिक शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। कीड़ियां गंडियाल पुल पर सोमवार रात नौ बजे के लगभग हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार में झुलसे मृतक की पहचान रितिक कुमार के रूप में हुई है। 21 वर्षीय रितिक राजबाग के गरनैडी का रहने वाला था। वहीं उसके साथ कार में सवार महिला की पहचान नहीं हो पाई है। झुलसी महिला को कठुआ जीएमसी से जम्मू रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को रितिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि 21 वर्षीय रितिक शाम साढ़े सात बजे कार लेकर बिना कुछ बताए घर से निकला था। उन्होंने बताया कि रितिक 12वीं के बाद प्रतिर्स्पधात्मक परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वो कीड़ियां गंडियाल पुल पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं विकास ने बताया कि कार में सवार अन्य महिला कौन थी इसका भी उन्हें पता नहीं है। बताया कि रितिक के पिता किसान हैं और वो दो भाइयों में छोटा था। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि सोमवार रात नौ बजे के लगभग कीड़ियां गंडियाल पुल पर मोहिंद्रा पिकअप और ऑल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। रितिक की कार में ही झुलसने से मौत हो गई थी जबकि महिला को पुलिस ने कार से निकालकर गंभीर हालत में जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed