फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: खाली पड़े स्कूल भवन के परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण की मांग

Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह ने शनिवार को सनियाल गांव का दौरा कर युवाओं और स्थानीय जनता की समस्याओं का संज्ञान लिया। इस दौरान युवाओं ने मांग रखी कि खाली पड़े स्कूल भवन के परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम हीरानगर ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जेडीओ हीरानगर को निर्देश दिए कि युवाओं को उस परिसर में वॉलीबॉल मैच आयोजित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों में युवाओं की भागीदारी उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। गांव के अन्य लोगों ने बताया कि बोरवेल से निकलने वाला पानी अनियंत्रित रूप से बह रहा है जिससे जान-माल को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम ने एईई जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वह मंगलवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करें और बहते पानी को नाले की ओर चैनलाइज करें ताकि किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed