फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: भूपेंद्र सिंह बाबा ने संभाला ट्रक ऑपरेटर यूनियन का कार्यभार

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिले में संपन्न हुए कठुआ ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन में जीत के बाद भूपेंद्र सिंह बाबा ने यूनियन के प्रधान की कुसी संभाल ली है। वीरवार को यूनियन के गोविंदसर स्थित कार्यालय पहुंचे बाबा ने ट्रक ऑपरेटरों की समस्या सुनी। जिसका समाधान करवाने का उन्होंने आश्वासन दिया। इसके बाद ट्रक ऑपरेटरों ने उन्हें फूलमाला पहना कर अपनी खुशी का इजहार किया। भूपेंद्र सिंह बाबा अगले तीन साल तक प्रधान पद संभालेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रक ऑपरेटर मोहिंदर सिंह और अमर जीत सिंह ने उनके समक्ष यूनियन की समस्याओं को रखते हुए कहा कि वर्ष 1960 के दौरान अस्तित्व में आई यूनियन 1995 तक सुचारू रूप से चलती रही। इसके कारण ट्रक ऑपरेटरों का रोजगार भी इस अवधि के दौरान खूब फला-फूला। लेकिन इसके बाद होने वाले चुनाव में जीते प्रधान ने केवल अपने व्यक्तिगत लाभ को तरजीह दी। इसका परिणाम रहा कि तेजी से तरक्की की राह पर चल रहे ट्रक ऑपरेटरों का घाटा बढ़ता गया। आज हालात ऐसे हैं कि चार-चार महीने से कई ट्रक ऑपरेटरों के वाहन खड़े हैं, जिससे उनकी कमर टूटती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 साल से हालात ऐसे हो गए कि जिन ट्रक ऑपरेटरों के पास कभी चार ट्रक थे आज उनके पास दो ही बचे हैं। कई की स्थिति तो इससे भी ज्यादा खराब है। उन्होंने नए बने प्रधान से सभी श्रेणी के ट्रक ऑपरेटरों को उनकी क्षमता के अनुसार काम दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह बाबा ने कहा कि वह अपने जीवन के 67 बसंत देख चुके हैं, इस आयु में प्रधान का चुनाव लड़ने का एक मात्र उद्देश्य अपने ट्रक ऑपरेटर भाईयों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि यूनियन में छह साल के बाद हुए इस चुनाव में जो जीत मिली है। उसमें उनके ट्रक आपरेटर भाईयों का समर्थन के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का भी सहयोग रहा है। अब उन्हें अपनी बिरादरी के उत्थान के लिए जो तीन साल का समय मिला है उसका उच्चतम सदुपयोग करेंगे। इसमें यूनियन के विकास के साथ ट्रक ऑपरेटरों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता होगा। इस मौके पर यूनियन के संजय शर्मा, गुरदेव सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह सहित सैकड़ों अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा का हर कदम पर सहयोग करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed