{"_id":"67e84875579b6c092f0fb4cd","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-118731-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इच्छू नाले में मरे मिले तीन लोगों की मौत का कारण पता नहीं चल पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इच्छू नाले में मरे मिले तीन लोगों की मौत का कारण पता नहीं चल पाया
विज्ञापन
बिलावर। आठ मार्च को मृतक योगेश सिंह, दर्शन सिंह और वरुण सिंह के शव इच्छू नाले में मिले थे लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी तीनों की मौत के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है। यह बातें मृतक वरुण, दर्शन सिंह और योगेश सिंह के परिजनों ने शनिवार को बिलावर में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
वरुण के पिता चमैल सिंह और दर्शन सिंह की पत्नी मिठो देवी ने कहा कि 9 मार्च को उप जिला अस्पताल बिलावर में तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन आज तक पुलिस की ओर से उन्हें प्राथमिक रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करवाई। पुलिस पिछले कई दिनों से मामले की जांच कर रही है, लेकिन तीनों की मौत एक साथ कैसे हुई, इसका पुलिस पता नहीं लगा पाई है। यह बात परिजनों की समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों पर चोट के निशान भी नहीं थे और 5 मार्च से लापता हुए तीनों की मौत किस दिन हुई है और किस समय हुई है, इसका भी कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने कहा कि तीनों की मौत हुए 20 दिन से अधिक का समय बीत गया और इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस संदर्भ में क्या जांच की इसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने कहा कि 9 मार्च को उपजिला अस्पताल बिलावर में डीआईजी शिवकुमार शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द तीनों की मौत का पर्दाफाश होगा लेकिन आज तक उन्हें पंचनामे की कॉपी भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। वह जब भी पुलिस से संपर्क करते हैं तो उन्हें यही आश्वासन दिया जाता है कि मामले की जांच जारी है। परिजनों ने कहा कि मृतक दर्शन सिंह की चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब उसकी चार बेटियों के साथ-साथ एक छोटे से बेटे और पत्नी की कौन देखभाल करेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए कि जल्द उनके साथ इंसाफ होगा लेकिन आज तक सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली। परिजनों ने मामले की जांच को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतुष्टि जताई और मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी से करवाने की मांग की। पत्रकार वार्ता में मृतक दर्शन सिंह की पत्नी मिठो देवी, पुत्री डिंपल ठाकुर, राकेश कुमार, अक्षय कुमार, देशराज, गौरी शंकर और इलाके के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया के अभी भी इलाके में कई संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं लेकिन पुलिस की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि इलाके में एक साथ तीन शव मिलने के बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। लोगों को डर है कि जंगल से सटे उनके गांव में कब कोई संदिग्ध मिल जाए जिससे लोग डरे हुए हैं।