फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जिले में सज गए महामाई के दरबार, आज से दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
jammu kashmir news
नवरात्र पर सजा माता बालासुंदरी का दरबार - फोटो : kathua news
कठुआ। रविवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर जिले के देवी मंदिरों में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं, लंगर कमेटियां भी मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए लंगर लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

हर साल चैत्र नवरात्र में जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस बार भी माता बाला सुंदरी नगरी, महाकाली मंदिर जसरोटा, माता आशापूर्णी मंदिर, किले वाली माता लखनपुर, किले वाली माता हीरानगर, बसोहली में चंचलो माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर समेत बनी के जौड़ेयां माता मंदिर, शक्ति माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं के भारी संख्या में उमड़ने का अंदाजा है। ऐसे में मंदिर कमेटियों ने जहां मंदिरों की साज सज्जा के साथ अपनी अन्य तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी नौ दिनों तक चलने वाले पर्व के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं को सुनिश्चित कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, मंदिरों में लगने वाले मेले भी श्रद्धालुओं को खास तौर पर आकर्षित करते हैं। बच्चों के लिए जहां खरीदारी का मौका रहता है। तरह-तरह के पारंपरिक पकवानों की बिक्री भी जोरों पर होती है। प्रशासन ने इन मेलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की भी तैनाती सुनिश्चित की है। जसरोटा महाकाली मंदिर में पहले नवरात्र पर परंपरा अनुसार ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद लंगर की सुविधा भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........


सजा महामाई सुकराला का दरबार, भक्त आज करेंगे दीदार

संवाद न्यूज़ एजेंसी ।
बिलावर। चैत्र नवरात्रों से पूर्व उप मंडल बिलावर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बाला सुंदरी और मल माता सुकराला देवी के भवन सजा दिए गए हैं। श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले इन दोनों देवी स्थानों पर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार के प्रबंध किए हैं। नवरात्रों से पूर्व दोनों धार्मिक स्थलों की सजावट आदि के कार्य को पूरा कर लिया गया है। नवरात्र को लेकर दोनों देव स्थानों के दरबार सज कर तैयार हो गए हैं। शुक्रवार को दोनों देवियों के मंदिरों को आकर्षक रंग बिरंगी चुनरियों से सजाने के लिए कई प्रशासनिक कर्मचारी और अन्य सेवक लगे रहे। मंदिर में लगाई गई लाइटों और अन्य व्यवस्था को उचित बनाने के लिए पूरा दिन कार्य जारी रहा।

तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों देवियों के भवनों को सजा दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों भवनों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था और दोनों धार्मिक स्थलों में निर्बाध बिजली सप्लाई करने के आदेश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। इसी के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध भी दोनों भवनों में सुनिश्चित किए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी दोनों धार्मिक स्थलों में तैनात किया गया है। यात्रियों के लिए वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। तहसीलदार ने यात्रियों से आह्वान किया है कि दोनों धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और कचरा कूड़ेदान में ही फेंकें।

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed