{"_id":"66bff0dcc544da492f04a777","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-112273-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बारिश में भी बना रहा देशभक्ति का जोश, वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बारिश में भी बना रहा देशभक्ति का जोश, वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
हीरानगर। स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार बारिश के दौरान भी लोगों में देशभक्ति के जोश में कोई कमी नहीं आई। बारिश के बीच उप मंडल के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। तहसील मुख्यालय में एसडीएम राकेश कुमार ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, हम वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। इस तिरंगे का सम्मान उन शहीदों का सम्मान है।
छप्पर मोड़ में नेताजी चौक पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने तिरंगा फहराया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। चड़वाल में मेटाडोर यूनियन ने मुख्य चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर और मंडल के सभी सदस्यों के अलावा अजय भारती, बिट्टू एजेंट, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। शहीद सिपाही बुआ दित्ता हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवा में प्रिंसिपल राकेश सिंह ने तिरंगा फहराया।
बिलावर में जगह-जगह फहराए तिरंगे
बिलावर। उपमंडल में मुख्य समारोह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में आयोजित किया गया। इसमें एडीसी बिलावर विनय खोसला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा उपमंडल के सभी 6 ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें संबंधित ब्लॉक अधिकारियों ने तिरंगा फहराया। लोहाई मल्हार ब्लॉक में हायर सेकेंडरी स्कूल मल्हार, हाई स्कूल बदनोता, हायर सेकेंडरी स्कूल मछेड़ी और हाई स्कूल सदरोता मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। उधर, मुख्य समारोह में बिलावर प्रशासन की ओर से बिलावर के अरुण बसोतरा को नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। एडीसी बिलावर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बनी में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों से जगाया जोश
बनी। तहसील मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम ग्याल उल हक ने ध्वजारोहण किया। बनी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री. थाना प्रभारी सुनील कलसी, राजकीय डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल, बीडीओ बनी, बीएमओ बनी डॉ. देवराज भी मौजूद रहे। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में बनी के हायर सेकेंडरी स्कूल, बनी पब्लिक स्कूल, होली हट पब्लिक स्कूल बनी, माय छोटा स्कूल, गर्ल्स हाई सकूल बनी, शिव शक्ति स्कूल बनी के बच्चों ने समारोह में भाग लिया। हायर सेकेंडरी स्कूल लोआंग में भी बच्चों ने समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शहीदी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।
............
महानपुर में तहसीलदार ने फहराया तिरंगा
महानपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। भारी बारिश में भी बच्चों में बहुत ज्यादा जोश दिखा। प्रधानाचार्य तिलक राज अंदोत्रा और तहसीलदार राधिका सोहन ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला।
.............
बसोहली में विद्यार्थी और समाज सेवी सम्मानित किए
बसोहली। जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विद्यालय के मुख्य हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ चूड़ामणि संस्कृत संस्थान के बच्चों ने संस्कृत में प्रस्तुति से की। एडीसी बसोहली ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले डॉक्टर मदनलाल गुप्ता को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पर्यटन स्थल पुरथु में शाम सिंह, चमेल सिंह और अन्य साथियों को सम्मानित किया गया। इन्होंने पुरथु के साथ लगते जलाशय में कई लोगों को डूबने से बचाया था।
रामकोट के लाखड़ी में तिरंगा रैली निकाली
रामकोट। तहसील के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालय में स्वतंत्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता और स्कूल के अन्य स्टाफ ने मुख्य अतिथि तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरु और अन्य स्कूलों में आजादी का जश्न मनाया। लाखड़ी में तिरंगा रैली निकाली गई। वन विभाग ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया और पौधरोपण किया।