{"_id":"6a3ae84773d37e7e7106d3cc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133489-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सिलिंडर में लगी आग से हड़कंप, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सिलिंडर में लगी आग से हड़कंप, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला की सीमा से सटे पंजाब के गांव खरकड़ा में सोमवार देर शाम रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ग्रामीण युवकों की तत्परता और साहस के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी काला राम के घर में रात करीब नौ बजे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर कमरे में रखे घरेलू सामान तक पहुंच गई। बताया गया कि मकान में रहने और रसोई की व्यवस्था एक ही कमरे में होने के कारण आग ने वहां मौजूद सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाने में सफलता हासिल की। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को और फैलने से रोक लिया गया।