{"_id":"6a3992c522c67c7068064eb7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133454-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: करंट लगने से लाइनमैन की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: करंट लगने से लाइनमैन की चली गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलासी गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली उपमंडल के पलासी गांव में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान विभाग के एक अस्थायी कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सोमवार देर शाम हुआ। उसकी पहचान 40 वर्षीय कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है, जो लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था।
ग्रामीणों के अनुसार, कुलदीप शर्मा मरम्मत कार्य के लिए बिजली खंभे पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान उसे अचानक तेज करंट लग गया। इसके चलते, वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि यदि लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था तो पहले शटडाउन लिया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक कर्मचारी की जान चली गई। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद मृतक के शव को उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।