{"_id":"6a39931cfbe870e1800c5d96","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133440-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में दिखा वरिष्ठ नागरिकों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में दिखा वरिष्ठ नागरिकों का हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा मुक्त अभियान के तहत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशा मुक्त अभियान से वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ते हुए युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिभागियों ने कैरम बोर्ड मुकाबलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजक एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा आपसी सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरुकता फैलाने के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इसी सोच के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि समाज में स्वस्थ जीवनशैली, सक्रिय वृद्धावस्था और नशामुक्ति के प्रति जागरुकता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए लाभदायक बताया।