फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से दिया नशामुक्ति की संदेश

विज्ञापन
jammu kashmir news
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी महानपुर में जागरुकता सप्ताह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्र सरकार के 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान तथा नशा मुक्त सप्ताह अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से जरिये नशामुक्ति की संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में नशामुक्ति के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जागरुकता व्याख्यान, स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण समारोह, योग एवं ध्यान सत्र, खेलकूद गतिविधियां, पौधरोपण अभियान तथा घर-घर जाकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्थानीय निवासियों और परिवारों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से योग, ध्यान और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने जागरुकता रैलियों, पोस्टरों के प्रदर्शन और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया तथा नशा मुक्त भारत शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान जारी रखने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अभियान के सफल आयोजन में डॉ. सपना, डॉ. रुपाली, प्रो. बिंटी सहित अन्य संकाय सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed