{"_id":"6a39936a8729dc2c1603d6c9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133420-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 38 डिग्री तापमान में यात्रियों को गर्म पानी से बुझानी पड़ रही प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 38 डिग्री तापमान में यात्रियों को गर्म पानी से बुझानी पड़ रही प्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर ठंडे पानी के लिए तरस रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुके तापमान के बीच कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर यात्रियों को ठंडे पेयजल की सुविधा न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर एक ओर जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ठंडे पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। वहीं, प्लेटफॉर्म -2 पर यात्रियों को टंकी का गर्म पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
कठुआ जिले के एकमात्र प्रमुख रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग तीन हजार यात्री विभिन्न राज्यों के लिए यात्रा करते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन होता है, जहां यात्रियों को अक्सर लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान ठंडे पानी की सुविधा न होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री दलपति साहू ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहले से ही पर्याप्त शेड की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को तेज धूप और गर्मी में बैठकर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि ठंडे पानी की सुविधा भी उपलब्ध न हो तो यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। उनका कहना था कि प्लेटफॉर्म पर खान-पान का कोई स्टॉल भी नहीं है। इससे यात्रियों को पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
वहीं, मढ़ीन निवासी यात्री रंजन कुमार ने बताया कि कठुआ रेलवे स्टेशन पूरे जिले के लोगों के लिए रेल यात्रा का मुख्य केंद्र है। बिलावर, बसोहली और बनी जैसे दूरस्थ उपमंडलों में रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। कई बार यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से उन्हें काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है।
यात्रियों का कहना है कि जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों की जरूरतों की अनदेखी की जा रही है। उनका मानना है कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर शीघ्र वाटर कूलर स्थापित किए जाएं। पर्याप्त शेड की व्यवस्था की जाए तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाए ताकि भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
वर्जन
कठुआ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है। आने वाले दिनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरी करते हुए यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। - जय ओंकार सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कठुआ रेलवे स्टेशन