{"_id":"6a32f8e22a5b4d579300c926","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133270-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सिकंदर शेख ने पॉइंट के आधार पर जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सिकंदर शेख ने पॉइंट के आधार पर जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
महानपुर दंगल में मल युद्ध का प्रदर्शन करते पहलवान। स्रोत संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। महानपुर में बुधवार को आयोजित वार्षिक दंगल में महाराष्ट्र के सिकंदर शेख पहलवान ने पंजाब अजनाला के भूपेंद्र पहलवान को बड़ी माली के मुकाबले में पॉइंट पर हराकर दंगल पर कब्जा जमा लिया। दंगल का शुभारंभ बसोहली विधानसभा के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया।
दंगल में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और ईरान के पहलवानों ने मल्लयुद्ध का प्रदर्शन कर दंगल देखने पहुंचे लोगों की वाहवाही लूटी। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 70 कुश्तियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला ईरान के मिर्जा पहलवान और हरियाणा के दिनेश गोलिया पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। बड़ी माली का मुकाबला बड़ा रोमांचित हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चला। इसमें सिकंदर शेख ने पॉइंट्स के आधार पर अपने प्रतिद्वंद्वी अजनाला के भूपेंद्र पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोनू गुप्ता और दंगल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।