{"_id":"69ff99c5b57d5ecb54039e27","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131878-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पूर्व सैनिक एसोसिएशन को बताया फर्जी, भड़के पदाधिकारियों ने दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पूर्व सैनिक एसोसिएशन को बताया फर्जी, भड़के पदाधिकारियों ने दी कार्रवाई की चेतावनी
Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 10 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कठुआ स्थित कार्यालय में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
- फोटो : credit
- समान नाम और लोगो के इस्तेमाल को बताया धोखाधड़ी, पूर्व सैनिकों में भ्रम फैलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जेके एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के पठानिया कॉम्प्लेक्स में स्थित मुख्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शनिवार को एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में की गई। इसमें जिला के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युद्ध विधवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जम्मू संभाग के सर्वश्रेष्ठ लाइनमैन घोषित किए गए। इसमें भीम सिंह को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन और कार्यकारी सदस्यों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सदस्यों ने जंगलोट मोड़ में संचालित एक पूर्व सैनिकों की एसोसिएशन को फर्जी बताकर नाराजगी जताई। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि कुछ शरारती तत्व समान नाम और लोगो का इस्तेमाल कर अपंजीकृत संस्था चला रहे हैं। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युद्ध विधवाओं में भ्रम और फूट पैदा हो रही है। उन्होंने इस गतिविधि को अवैध, गुमराह करने वाला और धोखाधड़ी करार दिया।
उन्होंने बताया कि जेके एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण 11 फरवरी 2017 को पंजीकरण संख्या जेकेएस/1016/719 के तहत हुआ था। बाद में 18 अप्रैल 2019 को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशालय ने इसका नवीनीकरण किया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के नए नियमों के तहत संस्था का दोबारा पंजीकरण 18 जनवरी 2024 को पंजीकरण संख्या 619-सीएसए ऑफ 2024 के तहत किया गया।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन कैप्टन बलबीर सिंह जसरोटिया ने कहा कि जंगलोट मोड़ में ऑनरेरी कैप्टन सूरज सिंह की ओर से चलाई जा रही अपंजीकृत संस्था तुरंत समान नाम और लोगों का इस्तेमाल बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर एसोसिएशन बिना किसी पूर्व सूचना के कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। बैठक का समापन जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर जाट राम शर्मा, रतन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।