{"_id":"69fe4be1f1cd9f0389004e2d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131861-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जूडो अंडर-14 के 30 किलोग्राम भार वर्ग में हाई स्कूल लोंगेट विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जूडो अंडर-14 के 30 किलोग्राम भार वर्ग में हाई स्कूल लोंगेट विजयी
Sat, 09 May 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 09 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते
- फोटो : Archive
अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता के छठे दिन जूडो, वुशु और बॉक्सिंग ट्रायल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में चल रही अंतर-विद्यालय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के छठे दिन जूडो, वुशु तथा बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जूडो अंडर-14 बालक वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग में हाई स्कूल लोंगेट, 32 किलोग्राम में न्यू मिलेनियम, 38 किलोग्राम में लर्निंग टेंपल तथा 50 किलोग्राम में न्यू मिलेनियम के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। वहीं, जूडो अंडर-17 बालिका वर्ग में 40, 45, 50 तथा 64 किलोग्राम भार वर्ग में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
जबकि वुशु अंडर-17 बालक वर्ग में 45 और 52 किलोग्राम भार वर्ग में लर्निंग टेंपल के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की, जबकि 48 और 75 किलोग्राम वर्ग में न्यू मिलेनियम के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त बॉक्सिंग ट्रायल में भी लड़के एवं लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।