{"_id":"69fba4fd997cd77abd004e03","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131781-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
Thu, 07 May 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 07 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित योग सत्र में भाग लेती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत योग सत्र व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि वक्ताओं डॉ. मोनिका महाजन और डॉ. माधवी महाजन के व्याख्यान से हुई। उन्होंने छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य को भी प्रभावित करता है।
वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों के विकास, आत्म-अनुशासन और सही निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कैसे नशे की लत जीवन को पटरी से उतार सकती है और इससे बचाव के लिए जागरूकता व शिक्षा सबसे प्रभावी साधन हैं। छात्राओं ने भी संवादात्मक सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सवाल पूछे।
विज्ञापन
इसके बाद योग विशेषज्ञ अंकुश ने योग सत्र आयोजित किया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखी जा सकती है। उन्होंने प्राणायाम, ध्यान और सरल योगासन का अभ्यास करवाया, जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सकारात्मक जीवनशैली, अच्छी आदतें और नियमित योगाभ्यास नशे से दूर रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।