{"_id":"69fba2ea221df909190e41d1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131772-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गर्ल्स स्कूल पार्किंग से कालीबाड़ी चौक तक सड़क पर सफर जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गर्ल्स स्कूल पार्किंग से कालीबाड़ी चौक तक सड़क पर सफर जोखिम भरा
Thu, 07 May 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 07 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के कॉलेज रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गड्ढे, जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक से लोग परेशान, प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की सबसे अहम कॉलेज रोड पर सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। गड्ढों से बचते, जाम में फंसते और हादसे के डर के बीच लोग रोजाना आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। शहर की इस मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित ट्रैफिक, अतिक्रमण, गंदगी और खराब सड़क हालात ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है।
पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक से लेकर कालीबाड़ी चौक तक का 3.5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग शहर को हाईवे से जोड़ता है। मुखर्जी चौक, शहीदी चौक, जिला पुलिस मुख्यालय, बीडीओ कार्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज और डीसी ऑफिस से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं।
लोगों के अनुसार सड़क किनारे कूड़े के ढेर, अवैध पार्किंग, आवारा पशु और संकरी क्रॉसिंग जैसी समस्याएं यातायात को और भी मुश्किल बना रही हैं। कालीबाड़ी चौक पर अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण रोजाना छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं जबकि फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे, अव्यवस्थित ट्रैफिक और अतिक्रमण के कारण हर समय हादसे का खतरा रहता है। शहीदी चौक और कालीबाड़ी चौक पर जाम की समस्या आम हो गई है। प्रशासन को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
- राजीव महाजन, स्थानीय निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रशासन केवल दावे करता है लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नहीं दिखता। स्पीड ब्रेकरों पर सफेद मार्किंग न होने, डीसी ऑफिस के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे गंदगी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। शाम के समय बिरला पार्क और शहीदी चौक के आसपास अतिक्रमण और भीड़भाड़ से हालात और बिगड़ जाते हैं।
- महेश गुप्ता, स्थानीय निवासी