{"_id":"69e538800775c5c0cf0bdca5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-131190-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मनकोटिया बिरादरी ने मेल के बाद करवाया वार्षिक भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मनकोटिया बिरादरी ने मेल के बाद करवाया वार्षिक भंडारा
Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
मनकोटिया बिरादरी की ओर से आयोजित वार्षिक मेल के दौरान काली माता मंदिर रामकोट में मौजूद श्रद्धाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। महाकाली मनकोटिया कुलदेवी मंदिर में रविवार को मेल के बाद 10वां वार्षिक भंडारा करवाया गया। सर्वप्रथम सुबह पूजा-अर्चना के बाद बिरादरी के सदस्यों ने कन्या पूजन किया। इस मौके पर अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, सहारनपुर उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कांगड़ा से आए हुए नागेश्वर सिंह, तियारा से आए हुए सुरेंद्र सिंह, दौलतपुर उन्ना टेरेस से आए हुए विजय सिंह मनकोटिया, सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, नीरज मनकोटिया और जम्मू कश्मीर से बलदेव सिंह मनकोटिया, वीर सिंह मनकोटिया, युद्धवीर सिंह मनकोटिया, बलदेव सिंह मनकोटिया, भानु सिंह मनकोटिया, सागर सिंह मनकोटिया , कुलदीप सिंह मनकोटिया, जगदेव सिंह मनकोटिया सहित कई भक्तों का स्वागत किया और बुजुर्गों को माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। इसी मौके पर रामकोट चौकी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर राहुल पाराशर को भी माता की चुनरी पहना कर सम्मानित किया गया। अंत में महेंद्र सिंह मनकोटिया ने समस्त मनकोटिया बिरादरी का अभिनंदन किया।