{"_id":"69d2c3c8eefeb1e2de0a8d6e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130706-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जितेंद्र सिंह पप्पू बने अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के नए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जितेंद्र सिंह पप्पू बने अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के नए प्रधान
Mon, 06 Apr 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमर क्षत्रिय राजपूत सभा का जिला प्रधान चुने जाने के बाद सभी का आभार जताते जतिंदर सिंह पप्पू। सं
रामलीला मैदान के सभागार में बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की कठुआ इकाई का नया प्रधान जितेंद्र सिंह पप्पू को चुना गया है। रविवार को रामलीला मैदान के सभागार में आयोजित बैठक में करीब एक दशक तक प्रधान रहे करतार सिंह ने बढ़ती आयु के चलते जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई। इसके बाद नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई।
बैठक के दौरान मास्टर रमेश सिंह गहलोच और जगदीश सिंह ने जितेंद्र सिंह पप्पू का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन ओंकार सिंह ने किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें नया प्रधान चुन लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए बिरादरी के सदस्यों से एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठित होकर राजनीतिक रूप से सशक्त बनना आवश्यक है ताकि समाज और देश के निर्माण में राजपूत बिरादरी अपनी ऐतिहासिक भूमिका को और बेहतर तरीके से निभा सके। उन्होंने जितेंद्र सिंह पप्पू को बधाई देते हुए कहा कि वे जल्द ही सभा की अन्य कमेटियों की घोषणा कर एक सशक्त संगठन का गठन करें।
विज्ञापन
इस मौके पर जितेंद्र सिंह पप्पू ने पूर्व प्रधान करतार सिंह सहित सभी सदस्यों का आभार जताया और आश्वासन दिया कि सभी की सहमति से जल्द ही कमेटियों का गठन कर सभा को सशक्त बनाया जाएगा।