फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: सूफी मत ज्ञान दरबार में सालाना उर्स की रौनक

Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 05 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उर्स मुबारक पर चादरपोशी के लिए जाती महिला संगत
कार्यक्रमों की शृंखला ने आध्यात्मिक रंग में रंग दिया वातावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सूफी मत ज्ञान दरबार पलगेतर में गौस-ए-आजम सुल्तान-उल-औलिया के सालाना उर्स का आगाज श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रमों की शृंखला ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

संत बाबा मनोहर शाह चिश्ती की अध्यक्षता में शनिवार को खत्व-दरूद के साथ मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दोपहर से विशाल लंगर का आयोजन किया गया। रात तक जारी रहने वाले इस लंगर दरगाह शरीफ में माथा टेकने के लिए आने वाले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके चलते दिन में वहां मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम के संबंध में मनोहर शाह चिश्ती ने बताया कि इस वार्षिक कार्यक्रम का आगाज 1 अप्रैल को मेहंदी रस्म और दुआ के साथ किया गया। इसमें लंगर की व्यवस्था की गई थी। 2 अप्रैल को महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और लंगर की सेवा दी। 3 अप्रैल को सुबह मजार-ए-नुस्ल, चादरपोशी, झंडा पोशी और दुआ के कार्यक्रम हुए। शाम से रात तक लंगर और देर रात तक कव्वाली ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज रात को भी बाबा की शान में कव्वालियाें का आयोजन किया जाएगा। इसमें रात आठ बजे के बाद पहले नगरी के कव्वाल सुरिंदर और उसके बाद पड़ोसी राज्य पंजाब के बिल्ला गुरदासपुरिया मजहबी कव्वालियां प्रस्तुत करेंगे। पूरी रात चलने वाले इस आयोजन के साथ उर्स मुबारक संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed