{"_id":"69c6f18703a3e7a6280ee175","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130431-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ नवरात्र संपन्न
Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
श्री रामनवमी के अवसर पर नगरी स्थित श्री माता बालासुंदरी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शुक्रवार को कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में लीन श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन सुबह से ही बहती जलधाराओं में पवित्र साख का विसर्जन किया और विधिविधान से कंजक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। शहर की प्राचीन बावलियों और जीवनदायिनी रावी दरिया पर भी भक्तों का तांता लगा रहा जहां साख और कलश का विसर्जन किया गया। मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी दरबार सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद वितरित किया। अंतिम नवरात्र पर हजारों भक्तों ने मंदिरों में माता रानी के दर्शन किए। माता बाला सुंदरी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण में नवरात्र का समापन हुआ।