{"_id":"69c045f559dca823900bbd76","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130224-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुकराला देवी व माता बाला सुंदरी के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुकराला देवी व माता बाला सुंदरी के दर्शन किए
Mon, 23 Mar 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिलावर के सुकराला माता मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े भक्त। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को विभिन्न मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने सुकराला देवी और माता बाला सुंदरी के दर्शन कर आशीर्वाद दिया। शाम तक सुकराला माता मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
सुकराला देवी भवन में माता के जयकारों से दिनभर वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर लोग परिवारों के साथ माता की छड़ी लेकर दरबार में पहुंचे। माता बाला सुंदरी के दरबार में पहुंचने के लिए भीनी पुल से भवन तक जाने वाले रास्ते पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर प्रबंधन कमेटी और प्रशासन की ओर से यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। चौथे नवरात्र के उपलक्ष्य पर मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। दोनों देवस्थानों पर लंगर कमेटियों की ओर से लगाए गए लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महामाई का गुणगान किया। संवाद