{"_id":"69b1cc119f1661ad180d2ce6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129880-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रांतीय पेंशनर्स एसोसिएशन ने शहर में निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रांतीय पेंशनर्स एसोसिएशन ने शहर में निकाला रोष मार्च
Thu, 12 Mar 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते प्रांतीय पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर्स ने डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रांतीय पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान पेंशनर्स ने डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसमें पेंशनर्स ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई।
इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बालक राम शर्मा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार पेंशनर्स की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। पिछले काफी समय से पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कोविड-19 अवधि के डीए भत्ता जारी करने और नए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वैधानिक सुविधाएं देने की मांगें लंबित हैं।
प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ सदस्य काबला सिंह ने पेंशनरों का मेडिकल भत्ता 230 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कम्यूटेड पेंशन की वसूली 10 सालों में पूरी करने, नए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, जीपी फंड, लीव इनकैशमेंट की सुविधाएं देने, कोविड-19 अवधि के 18 माह के डीए एरियर जारी करने, जनवरी 2026 से लंबित डीए किस्त तुरंत जारी करने, 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन व पेंशन में मिलाने और 20 प्रतिशत अंतरिम राहत देने की मांग की। पेंशनर्स ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।