{"_id":"69adddd97815ba57000e5abc","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129779-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छात्राओं के कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छात्राओं के कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले करवाए
Mon, 09 Mar 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित खेल गतिविधियों में भाग लेती छा
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी बसोहली में मनाया महिला दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा पट्टी बसोहली में बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं के बीच कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। इसमें प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में खेलों को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। साथ ही यह आयोजन खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व कौशल विकसित करने के महत्व को भी उजागर करता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ें और प्रतिभा को निखारें। यह आयोजन महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम साबित हुआ।