{"_id":"69a49d527f824426f7051259","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129594-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गांव से दूर पंचायत घर ग्रामीणों को मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गांव से दूर पंचायत घर ग्रामीणों को मंजूर नहीं
Mon, 02 Mar 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
जंडोर में गांव से दूर पंचायत घर का निर्माण किए जाने पर रोष जताते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन से जनता की सहमति के बिना सरकारी फंडों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कंडी क्षेत्र के गांव जंडोर में पंचायत घर का निर्माण कार्य मुख्य गांव से दूर किए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई है। रविवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन से जनता की सहमति के बिना सरकारी फंडों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की।
बैठक के दौरान ग्रामीण तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत घर का निर्माण कार्य मुख्य गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ऐसे स्थान पर किया जा रहा है जिससे केवल एक परिवार को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उस परिवार की जमीन वहां है और पंचायत घर बनने से उसे बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं मिल जाएंगी। आम ग्रामीणों के लिए जंगल में बने पंचायत घर तक पहुंचना कठिन है। उन्होंने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर पंचायत घर का निर्माण मुख्य गांव में करवाने की मांग की।
इस मौके पर ग्रामीण कुलदीप सिंह ने युवाओं के लिए खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन उनके गांव में खेल मैदान न होने के कारण बच्चों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उनके गांव में भी खेल मैदान की व्यवस्था की जाए।