{"_id":"6994cf69674b6f7d820eddbb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129198-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह भंडारों का दौर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह भंडारों का दौर जारी
Wed, 18 Feb 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन-कीर्तन के चलते शिवमय बना रहा वातावरण
कठुआ। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर जगह-जगह होने वाले कार्यक्रमों का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। महादेव के जयघोष के साथ आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गोविंदसर स्थित नृसिंह धाम मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे के चलते वहां सुबह से रौनक देखने को मिली। इस दौरान महिला संगत की ओर से किए जाने वाले वाले भजन-कीर्तन के चलते वातावरण शिवमय बना रहा। दोपहर को कंजक पूजन करने के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें गोविंदसर गांव सहित आसपास के गांवों से आने वाले भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शहर के शास्त्रीनगर में स्थानीय दुकानदारों व स्थानीय लोगों के सहयोग से भी भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।