फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बलिदानी अरुण सिंह काटल को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करतीं उसकी माता - फोटो : kathua news
कठुआ। जंडोर गांव के बलिदानी अरुण सिंह काटल को उनके चौथे बलिदान दिवस पर परिवार और 19 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के जवानों ने श्रद्धांजलि भेंट की। आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों, सेना, पुलिस अधिकारियों- जवानों व गणमान्य नागरिकों ने बलिदानी जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

तिरंगा फहराने व सेना के जवानों की ओर से दी जाने वाली सशस्त्र सलामी के साथ शुरू होने वाले कार्यक्रम में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण की पत्नी अंजना मन्याल, 126टीए बटालियन के कमांडिंग अफसर मनोज शर्मा, 19 जैक राइफल के जवानों, एसडीपीओ ओम प्रकाश, लखनपुर थाना प्रभारी तारिक अहमद, पूर्व सैनिकों के अलावा बलिदानी की माता तृप्ता देवी और पिता प्रभात सिंह ने बेटे के शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं, स्कूली बच्चों ने इस मौके पर देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर 126टीए बटालियन के कमांडिंग अफसर मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में बलिदानी जवान के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब एक जवान देश की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो उसे शारीरिक रूप से दुश्मन के साथ डटे रहने के लिए मानसिक रूप से भी इसके लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। उसकी इस जरूरत को पूरा तभी किया जा सकता है जब पूरा समाज उसके साथ खड़ा हो। हमें ऐसे समाज का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मौके पर विधायक डॉ. भारत भूषण के स्थान पर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची उनकी पत्नी अंजना मन्याल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने जम्मू-कश्मीर की उस धरती पर जन्म लिया है, जहां अरुण काटल जैसे वीर पैदा हुए। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि बलिदानी अरुण काटल के सम्मान में उनके गांव के सरकारी स्कूल के साथ लखनपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल का नाम बलिदानी अरुण काटल के नाम पर रखा जाएगा।
शहीद के पिता प्रभात सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए छह फरवरी 2022 को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसकी याद में इस स्मारक का निर्माण किया गया। जहां हर वर्ष इसी तरह का समारोह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता से उन्हें अपने बलिदानी बेटे पर गर्व की अनुभूति होती है।

इस मौके जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के सेवानिवृत्त कर्नल एनसी बसोत्रा, मानद कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया, सुभाष चंद्र शर्मा, मनोहर सिंह, नसीब सिंह, प्रेम कुमार, जाट राम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed