{"_id":"697fa35e181622e5dc0b792a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128728-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का उदाहरण है गुरु का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का उदाहरण है गुरु का जीवन
Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 10 स्थित रविदास मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म पूरी करते श्रद्धालु। संवाद
कठुआ। गुरु रविदास जयंती पर गुरु रविदास मंदिर बनहोड से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गुरु के अनुयायियों ने भाग लेकर उनके प्रति अपने आदर और आस्था को प्रदर्शित किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल महिला संगत ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को गुरुमयी बनाया।
रविवार को मंदिर परिसर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास का जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बंधने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने के साथ आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शाेभायात्रा के बाद क्षेत्र की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही पूरे समाज से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।