{"_id":"697e57e517ab72e2c309a23a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128687-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोमांचक मुकाबले में डीसी इलेवन तीन रनों से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोमांचक मुकाबले में डीसी इलेवन तीन रनों से जीता
Sun, 01 Feb 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीसी इलेवन ने जीडीसी इलेवन के क्रिकेट में हरायाविज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के मैदान में एडमिन कप जारी
कठुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के मैदान में जारी एडमिन कप में डीसी इलेवन ने जीडीसी इलेवन को तीन रन से हराकर जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को बांधे रखा जिससे बेहतरीन खेल वातावरण बना। शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए।
इसमें अरुण ने 22 रनों की अहम पारी खेली जबकि उपायुक्त राजेश शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद रहे और पारी को संभाला। इनके साथ साहिल 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान जीडीसी इलेवन की ओर से अरविंद ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके जबकि गौतम सिंह और शुजाद ने दो‑दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीडीसी इलेवन ने चुनौती पेश की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन बनाए। इस पारी में आबिद ने नाबाद 31 रन और जाहिद ने 24 रन बनाकर मुकाबले को आखिरी क्षणों तक टीम की आशा को जीवित रखा। मगर डीसी इलेवन के गेंदबाजी ने दबाव में भी अनुशासन बनाए रखा। इस कारण उन्हें जीत मिली। अमित शर्मा ने तीन अहम विकेट लिए, रंजीत ठाकुर ने दो विकेट झटके और राजेश शर्मा ने भी एक विकेट हासिल किया।