{"_id":"68545ddbc350b44db00ea5d4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-121204-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: साहिल हॉकी क्लब और गुरु नानक हॉकी क्लब के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: साहिल हॉकी क्लब और गुरु नानक हॉकी क्लब के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर मिनी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के तहत दो सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें पहला सेमीफाइनल गुरु नानक हॉकी क्लब के नाम रहा है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल साहिल हॉकी क्लब ने जीता।
वीरवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निरवैर हॉकी क्लब और गुरुनानक हॉकी क्लब की टीम आमने-सामने रही। इस मुकाबले में गुरु नानक हॉकी क्लब ने 2-0 से जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साहिल हॉकी क्लब जम्मू और हीरानगर हॉकी क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में साहिल हॉकी क्लब ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मौके पर एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने मैन ऑफ मैच सुरजल मेहरा को सम्मानित किया।
आयोजकों को ने बताया कि इस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कोच नरेंद्र शर्मा, अभिनन्दन सिंह, सहदेव सिंह, चंदन सिंह, सुप्रिया सिंह बाली, सोम राज और शेखर की याद में करवाया जा रहा है। अब फाइनल मैच 21 जून को मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा।