फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: क्रिकेट का चैंपियन कठुआ, फुटबाल का हीरानगर बना

विज्ञापन
jammu kashmir news
खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : kathua news
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की तरफ से अंडर-17 लड़कों के लिए फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में, जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवां में करवाई गई।
विज्ञापन


क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कठुआ और भड्डू की टीमों में हुआ। कठुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में कठुआ ने 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें जसकरण ने 23 गेंदों में एक छक्का और छह चौके की मदद से 46 रन बनाए। वहीं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट भी हासिल किए। जवाब में भड्डू की टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे कठुआ ने 56 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फुटबॉल का फाइनल मुकाबला हीरानगर और मढीन की टीम में हुआ। इसमें हीरानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में क्रिकेट विजेता और उपविजेता टीमों को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजन प्रभारी, जेडईपीओ हीरानगर योग राज शर्मा और युवा सेवा एवं खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर एचएसएस चंदवान के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed