{"_id":"67e848140b647d089b03824d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-118739-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोगों को दी मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोगों को दी मच्छरों से होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी
विज्ञापन
कठुआ। तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद से जिले में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को विभाग की टीम ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को मच्छरों के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों के घरों में जाकर दैनिक उपयोग के लिए किए जाने वाले पेयजल भंडारण की व्यवस्था की जांच की। घरों के आसपास साफ-सफाई रखने के अलावा किसी तरह का जलभराव न होने देने की अपील भी की। साथ ही लाेगों को बुखार तीन दिन से ज्यादा रहने की स्थिति में अपनी जांच करवाने के बारे में जानकारी दी गई। यह सुविधा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क प्रदान की जा रही है।
बता दें कि गत वर्ष जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 770 पहुंच गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की ढील बरतने को तैयार नहीं है। अभी तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद से विभाग ने जागरूकता के कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं।