{"_id":"672153cfa70570654a08f9fb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jmu1045-471955-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर में चलाया तलाशी अभियान, जंगल खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर में चलाया तलाशी अभियान, जंगल खंगाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। बिलावर थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाकों में सुरक्षाबलों की ओर से मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बिलावर और लोहाई मल्हार के इलाके में संदिग्ध दिखने के बाद सुरक्षाबल बीते कई महीनों से रोजाना क्षेत्र को खंगाल रहे हैं।
मल्हार थाना क्षेत्र में मंगलवार को सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बग्गन, थमनाल, दलेऊ, सच्चार, टस्सर नाला में जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। संदिग्धों की तलाश के लिए पैरा कमांडोज और ड्रोन की मदद के साथ-साथ हेलिकॉप्टर की सहायता भी ली गई। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ तलाशी अभियान देर शाम तक जारी रहा लेकिन सुरक्षा बलों के हाथ कुछ नहीं लगा है।
बता दें कि दो दिन पूर्व बिलावर उपमंडल के पंजतीर्थी इलाके में संदिग्ध दिखाई देने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चौकसी बरतते हुए अलग-अलग इलाकों में सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से संदिग्धों की तलाश के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। बिलावर में जुलाई महीने में बदनोता में आतंकी हमले और सुरक्षाबलों द्वारा कोहग इलाके में एक आतंकी को ढेर किए जाने के बाद क्षेत्र में छिपे अन्य आतंकियों की तलाश में अभियान चलाए जा रहे हैं।