फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बसंतपुर के कैंटा में चार संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते बसंतपुर के कैंटा में वीरवार रात चार संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। कठुआ पुलिस ने क्षेत्र में रात ढाई बजे तक जहां सर्च ऑपरेशन चलाया, वहीं सुबह भी इलाके में तलाशी लेने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है। इससे पहले इसी तरह की जानकारियां बदनोता हमले से पहले उज्ज दरिया से सटे घुसपैठ के पुराने रूट से भी सामने आ रही थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को क्षेत्र की एक महिला ने सूचना दी कि दो संदिग्ध लोगों ने उसके घर में खाना मांगा। अनजान देखकर महिला ने शोर मचाया तो संदिग्ध वहां से निकल गए। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लखनपुर थाना प्रभारी त्रिभवन खजूरिया ने बताया कि महिला ने संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद रात में और सुबह भी इलाके को खंगाला गया है। हालांकि इस दौरान कुछ भी हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed