फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news. cbse 10th result news

Kathua News: सीमावर्ती गुज्जरचक की बेटी ने किया कमाल

Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 16 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news. cbse 10th result news
99.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली ह​र्षिता का मुंह मीठा करवाते माता पितासंवाद - फोटो : Archive
सीबीएसई दसवीं के परिणामों में हासिल किए 99.8 प्रतिशत, सांबा की बेटी अक्षरा को मिले 98.4 प्रतिशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा के हीरानगर सब डिवीजन में गांव गुज्जर चक की बेटी ने सीबीएसअई दसवीं के परिणामों में कमाल कर दिया है। साईं इंटरनेशनल स्कूल हीरानगर की छात्रा हर्षिता वर्मा ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हर्षिता जीरो लाइन से सटे गांव की रहने वाली हैं।

परिणाम में मिले 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ हर्षिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन वो मानती हैं कि यह शुरूआत मात्र है, सफर अभी बाकी है और उसकी तैयारी जारी रखनी है। फिलहाल हर्षिता जम्मू में नीट की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनना है और अपने शिक्षक माता पिता के सपने को पूरा करना है। हर्षिता ने बताया कि उन्होंने साल भर तैयारी की। परीक्षाओं के दौर में बोझ से बचने के लिए नियमित पढ़ाई पर ध्यान दिया। बताया कि रोजाना स्कूल से घर पहुंचने में चार बज जाते थे और इसके बाद दो घंटे आराम के बाद वो नियमित अगले छह घंटे पढ़ाई करती थीं। नोट्स तैयार करती थीं। डाउट होते तो ऑनलाइन ही उनके समाधान तलाश लेती थीं। ट्यूशन की भी जरूरत नहीं पड़ी। हर्षिता के पिता बिलावर के हायर सेकेंडरी स्कूल दुरूंग में और माता कडियाला में तैनात हैं। बेटी की उपलब्धि के बाद घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं इसी स्कूल की अक्षरा चंबयाल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सांबा से रोजाना हीरानगर तक पढ़ने के लिए आने वालीं अक्षरा ने बताया कि उनका लक्ष्य 98 प्रतिशत का था और खुशी है कि लक्ष्य से अच्छा परिणाम मिला है। अक्षरा ने बताया कि उनकी रूची गणित में ज्यादा है। ऐसे में वो एमबीए की ओर लक्ष्य लेकर बिजनेस प्रबंधन में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed