{"_id":"6795439e40e33689870334bc","slug":"jammu-kashmir-ex-service-welfare-association-held-meeting-kathua-news-c-201-1-knt1006-116882-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के बलिदान दिवस में शामिल हों सभी पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के बलिदान दिवस में शामिल हों सभी पूर्व सैनिक
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य बैठक करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बलिदानी कैप्टन सुनील चौधरी के बलिदान दिवस पर 27 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर बैठक का आयोजन किया गया। चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल पीएल चौधरी की अध्यक्षता में समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाने पर भी विचार किया गया। एसोसिएशन के महासचिव सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने ड्रेस कोड की जानकारी दी और अपनी रेजीमेंट कैप साथ लाने के लिए कहा। कहा कि आशा की जाती है कि कार्यक्रम में आम सहभागिता बढ़े। इसके लिए हमें ही आगे आकर पहले उदाहरण पेश करना होगा। इससे कार्यक्रम की भव्यता बढ़ेगी और लोगों में शहीद के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
वहीं, कर्नल प्यारा लाल चौधरी ने कहा कि जम्मू में पूर्व सैनिकों के साथ हुई घटना हमारी एकजुटता की कमी का परिचायक है। अगर हम एक मंच पर होंगे तो हमारी आवाज की ताकत बढ़ेगी। कहा कि आज पूर्व सैनिकों के अलग-अलग संगठन बने हुए हैं। हमें इससे हटकर एक ऐसा संगठित बल तैयार करने की जरूरत है जो किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का भी सामना करने में सक्षम हो। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल डीएल बडयाल, सेवानिवृत्त कर्नल नसीब बसोत्रा, सेवानिवृत्त कैप्टन नसीब सिंह, कैप्टन देव राज, कैप्टन स्वर्ण सिंह, कैप्टन महात्म सिंह, कैप्टन दर्शन लाल आदि मौजूद रहे।