{"_id":"65aa349b31782a1adb006599","slug":"jammu-kashmir-2183-kanal-land-transferred-to-industrial-estate-in-kathua-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कठुआ में औद्योगिक संपदा को 2183 कनाल भूमि हस्तांतरित, प्रशासनिक परिषद की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कठुआ में औद्योगिक संपदा को 2183 कनाल भूमि हस्तांतरित, प्रशासनिक परिषद की बैठक में फैसला
Fri, 19 Jan 2024 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:06 PM IST
सार
कठुआ के गांव गंडयाल, माजरा, बागथली और तराफ मंजली में औद्योगिक संपदा के लिए 2183 कनाल 14 मरला राज्य भूमि को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : डीआईपीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में नई औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए तहसील व जिला कठुआ के गांव गंडयाल, माजरा, बागथली और तराफ मंजली में औद्योगिक संपदा के लिए 2183 कनाल 14 मरला राज्य भूमि को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को हस्तांतरित किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक संपदा की स्थापना के लिए 31 अक्तूबर 2019 से अब तक 31000 कनाल से अधिक राज्य/शामिलत भूमि को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को हस्तांतरित किया गया है।
विज्ञापन
कठुआ जिले में इस औद्योगिक संपदा की स्थापना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे जो जनता और सरकार के हित में होंगे। उद्योग क्षेत्र को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने का मुख्य माध्यम घोषित किया गया है।
विज्ञापन