फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   invest in Jammu and Kashmir: CM

Kathua News: जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए आगे आए उद्योग जगत ः सीएम

विज्ञापन
invest in Jammu and Kashmir: CM
पर्यटन और औद्योगिक विकास को समान रूप से बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन

-श्रीनगर में सीआईआई उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की चौथी बैठक को किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उद्योग जगत जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए आगे आए। पर्यटन की सफलता को मजबूत औद्योगिक विकास से जोड़ने के लिए हर प्रयास करेंगे।
सीएम शनिवार को श्रीनगर में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) उत्तरी क्षेत्रीय परिषद 2025-26 की चौथी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी औद्योगिक विकास पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार जम्मू-कश्मीर में निवेश इकोसिस्टम को मजबूत कर असंतुलन को दूर करने के लिए दृढ़ है। पर्यटन विकास की कहानी का एक हिस्सा है लेकिन औद्योगिकीकरण पर भी विशेष ध्षयान देने की जरूरत है। हम यहां उद्योग के लिए काम करना आसान और अधिक फायदेमंद बनाएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कठुआ, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और कश्मीर में लस्सीपोरा जैसे औद्योगिक केंद्र हैं। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम में कमियों को दूर करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सिंगल विंडो वास्तव में सिंगल विंडो हो। मैंने उद्योग विभाग को निवेशकों के साथ सीधे बातचीत और इस सिस्टम को हमेशा के लिए ठीक करने के लिए उनके अनुभव से सीखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में सस्ती जमीन और बिजली, जीएसटी रिफंड लाभ और कुशल श्रम की उपलब्धता है। कार्यक्रम में सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की अध्यक्ष अंजलि सिंह, सीआईआई दिल्ली राज्य परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौरा, सीआईआई जम्मू-कश्मीर परिषद के उपाध्यक्ष एमए अलीम और सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की निदेशक रचना जिंदल शामिल थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के उद्योग जगत के नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


----


जम्मू-कश्मीर शांत, सुरक्षित और व्यापार के लिए खुला है

सीएम ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर शांत, सुरक्षित और व्यापार के लिए खुला है। हां, मुश्किल समय भी आया था लेकिन वे बीत चुके हैं। पहलगाम जैसी दुखद घटनाएं अपवाद हैं सामान्य नहीं। इनकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने निवेशकों से सब्सिडी पर आधारित मॉडल से आगे सोचने और उन क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया जिनमें जम्मू-कश्मीर की अपनी ताकत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल 4 फीसदी दूध प्रोसेस होता है जबकि गुजरात में 80%। यह वैल्यू एडिशन के लिए एक बेहतरीन अवसर है। हम कच्चा माल पैदा करते हैं। हमारे पास बाजार है फिर भी हम अपनी क्षमता का पूरा उपयोग नहीं करते। उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण और पर्यटन मिलकर हमारे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताते हुए उमर ने कहा कि राज्य केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर नहीं रह सकता।



--------


निवेशक खुलकर फीडबैक दें, सरकार कमियों पर काम करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआईआई सदस्य फीडबैक दें ताकि सरकार कमियों को दूर कर सके। जो लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश कर रहे हैं वे बताएं कि क्या अच्छा रहा और क्या नहीं। जो लोग निवेश करने में हिचकिचा रहे हैं वे कारण बताएं। अगर यह हमारे अधिकार क्षेत्र में है तो हम इसे ठीक करेंगे। आपका फीडबैक यहां एक व्यापार-अनुकूल भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed