{"_id":"6a27091c3033d33e6502c339","slug":"instructions-for-round-the-clock-surveillance-on-borders-national-highways-and-railway-tracks-kathua-news-c-201-1-knt1008-132928-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बॉर्डर, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बॉर्डर, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा समीक्षा बैठकपुलिस
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला पुलिस लाइन के कांफ्रेंस हॉल में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त सुरक्षा समीक्षा और समन्वय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि 24 घंटे बॉर्डर, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक पर निगरानी की जाए।
बैठक में एसएसपी ने सुरक्षा प्रबंधों, निगरानी उपायों, काफिला प्रबंधन, क्विक रिएक्शन टीम की तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम सतर्कता, सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन और श्रद्धालु-हितैषी व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंगरों, लॉजमेंट सेंटरों और यात्रा से जुड़े अन्य स्थलों की नियमित जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में नाका पॉइंट्स और क्षेत्र में सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। जनगणना और किरायेदार सत्यापन अभियान को होटल, ढाबों और फैक्ट्रियों में तेजी से पूरा करने पर बल दिया गया ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की मौजूदगी को रोका जा सके। एसएसपी ने ड्रोन निगरानी, एक्स-रे मशीनों की स्थापना और डॉग स्क्वॉड्स की तैनाती से सुरक्षा को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई। यात्रा रिसेप्शन सेंटर लखनपुर और अन्य यात्रा स्थलों पर एंटी-सबोटाज जांच और क्यूआरटी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, मिनी-काफिलों की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। बैठक में एडिशनल एसपी कठुआ, एसपी ऑपरेशनस बॉर्डर कंडी कठुआ, एसपी ऑपरेशनस अपर कठुआ सहित सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईआरपी, ट्रैफिक पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्पेशल ब्यूरो, सीआईडी, होमगार्ड/एसडीआरएफ और सभी थाना प्रभारी (लोअर कठुआ में भौतिक रूप से तथा अपर कठुआ में वर्चुअल माध्यम से) उपस्थित रहे।