फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Informed people about government schemes

लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
Informed people about government schemes
महानपुर। कस्बे के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में क्षमता निर्माण के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जागरूक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

आयोजित वर्कशॉप के दौरान वीडीओ महानपुर नवदीप सभरवाल ने कहा कि आरजीएस स्कीम के तहत शासनिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में मिलजुल कर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सरपंच और पंचों को 29 विभिन्न विभागों के अधीन आने वाले विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाना होगा। इसके साथ-साथ भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, अराजकता आदि जैसी समस्या का पूर्ण रूप से समाधान करना है। उज्ज्वला योजना, जनधन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना आदि योजनाएं गरीब और पिछड़े लोगों तक पहुंचाना है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन राज सिंह ने वर्तमान में आ रही समस्याओं से वीडीओ को अवगत करवाया। स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने कहां की पंचायतों में समस्याओं के हल के लिए प्रशासन को भी सहयोग करना होगा। इस मौके पर विभाग के बलवीर सिंह, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच पवन कुमार वर्मा, सरपंच शेर सिंह, सरपंच दर्शन कोहली, सरपंच सविता देवी, सरपंच राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed