{"_id":"6264446e3d490249256a1458","slug":"industrialists-ready-to-invest-more-than-three-thousand-crores-in-the-district-kathua-news-jmu258427965","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन हजार करोड़ से अधिक के निवेश को तैयार उद्योगपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन हजार करोड़ से अधिक के निवेश को तैयार उद्योगपति
विज्ञापन
कठुआ। अगले कुछ ही महीनों में कठुआ जिला भी उद्योग में बड़े पैमाने पर होने वाले विकास का गवाह बनने जा रहा है। जिले में तीन हजार करोड़ से अधिक के निवेश के लिए उद्योगपति तैयार हैं। इसके लिए कंडी बेल्ट में जहां बड़े पैमाने पर निजी और सरकारी जमीनों को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल किया गया है, वहीं इसके अलावा कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक तीन हजार कनाल जमीन पर भी औद्योगिक इकाईयां स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है। कठुआ के गोविंदसर और महरोली में जहां पहले ही औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं, वहीं लोगेट से लेकर छन्न अरोड़ियां तक बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाईयां स्थापित किए जाने की तैयारी है। जिसके बाद शहर के निचले हिस्से में कीड़ियां गंडियाल पुल से सटी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होगा। बाकायदा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से दो सौ कनाल से अधिक जमीन पर लगने वाले उद्योगों के लिए इच्छुक उद्योगों को आमंत्रित भी कर दिया गया है। कीड़ियां गंडियाल के इलाके में बड़ी औद्योगिक इकाईयों के विस्तार से पंजाब से सटा यह इलाका शहर के बाहरी हिस्सों को बेहतर तरीके से विकसित कर सकेगा। उधर, घाटी औद्योगिक क्षेत्र के बाद लोगेट तक के इलाके में औद्योगिक विस्तार से भी जिले उद्योग के सेटेलाइट कैंपस खुलेंगे। प्रदेश का पहला जिला होने के चलते उम्मीद जताई जा रही है बड़े पैमाने पर कठुआ के आसपास के इलाकों में निवेश होगा। जिले में लगने जा रहे उद्योग ओरेंज और ग्रीन केटेगरी के होंगे।
..............
मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क से बदलेगी इलाके की तस्वीर
दुबई पोटर्स वर्ल्ड की ओर से कठुआ जिले में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (ड्राई पोर्ट) बनना तय है। ड्राई पोर्ट के बनने से क्षेत्र में जहां रोजगार के आयाम बढ़ेंगे, वहीं इलाके में वाहनों का बड़े पैमाने पर परिचालन होने से व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह से देश में कई नई स्थापित और कई बड़ी कंपनियां भी आने वाले दिनों में निवेश के लिए जम्मू कश्मीर का रुख करेंगे, जिनके लिए कठुआ जिले में भी प्रावधान रखा गया है।
.............
जल्द ही जिले में औद्योगिक क्षेत्र से तीन हजार करोड़ के लगभग निवेश की उम्मीद है। कीड़ियां गंडियाल इलाके में तीन हजार कनाल जमीन उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है जबकि कई और जगह निवेशक निजी जमीनों पर भी उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आए हैं। कठुआ जिले में इससे रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
राहुल यादव
डीसी कठुआ