{"_id":"792635ba545b0e66a6d394b064ec9f1d","slug":"indira-remembered-on-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद की गईं इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद की गईं इंदिरा
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि कितना भी कठोर फैसला क्यों न लेना हो, देश हित में इंदिरा गांधी ऐसा करने मे कभी नहीं हिचकती थीं।
विज्ञापन
नरेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश के राजनेताओं को इंदिरा गांधी से सबक लेना चाहिए। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, सरदार खान, रतनचंद करोत्रा आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
राजीव गांधी मेमोरियल कालेज आफ एजुकेशन, सूर्या कॉलेज आफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मोनिका शर्मा, मंजू पठानिया, सलोनिका, ज्योति शर्मा, शिखा आदि मौजूद रहे।