{"_id":"68b8a6fc2487bed1e40ffd46","slug":"increasing-cases-of-dengue-have-raised-concerns-in-the-district-one-more-patient-found-kathua-news-c-201-1-knt1006-123692-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिले में बढ़ाई चिंता, एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिले में बढ़ाई चिंता, एक और मरीज मिला
विज्ञापन
जिला में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों में चिंता का माहौल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को 1 और मरीज डेंगू ग्रस्त पाया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव मामलाें का आंकड़ा 53 हो गया हैं। विभाग के अनुसार इनमें से 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अन्य का उपचार जारी है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसमें संक्रमित मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छररोधी कीटनाशक का स्प्रे किया गया है। वहीं, हाल के दिनों में वार्ड नंबर 14, गोविंदसर और कठुआ शहर के अन्य हिस्सों में जहां से डेंगू के मरीज सामने आए हैं, वहां 50 से अधिक घरों में स्प्रे अभियान चलाया गया। इसके अलावा, मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न ब्लॉकों में घरों और पानी के कंटेनरों की जांच की गई, जिसमें कई स्थानों पर लार्वा पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। जिला प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।