फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Increased surveillance on the highway ahead of the Shri Amarnath Yatra

Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा से पहले हाईवे पर बढ़ी निगरानी

विज्ञापन
Increased surveillance on the highway ahead of the Shri Amarnath Yatra
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। यात्रा को लेकर भक्तों के लिए सुनिश्चित किए जा रहे इंतजामों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने तालमेल के साथ हर सुरक्षा पहलु पर काम शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को लखनपुर स्थित श्री अमरनाथ यात्रा रिसेप्शन सेंटर और इसके आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी मोहिता शर्मा और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने समीक्षा की। रिसेप्शन सेंटर के आसपास के क्षेत्र में रोशनी के उचित प्रबंधों के अलावा सुरक्षा के लिहाज से झाड़ियों की साफ-सफाई को लेकर भी संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

देशभर से आने वाले श्री अमरनाथ यात्रा के भक्तों के लिए लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन काउंटर स्थापित किया जाता है। ट्रक यार्ड में प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनाें को डायवर्ट किया जाता है। जहां से वे आरएफआईडी कार्ड सहित वाहनों की वन टाइम टोकन जांच आदि की जानकारी और सुविधा हासिल कर सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य से लेकर पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं भी प्रदेश सरकार की ओर से सुनिश्चित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई से यात्रा शुरू होने से तीन से चार दिन पहले ही भक्तों के वाहन जम्मू कश्मीर में दाखिल होने शुरू हो जाते हैं। वहीं, लंगर वाहनों की आमद अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां भी हाईवे समेत लंगर स्थलों, लॉजमेंट सेंटरों के अलावा लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।
एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने बताया कि संयुक्त सुरक्षा रिव्यू सभी एजेंसियों ने प्रशासन के साथ किया। प्रशासन की ओर से जो भी मुद्दे उठाए गए हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भी तैयारियों को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि रिसेप्शन सेंटर और आसपास के क्षेत्र में क्लीयर विजीबिलिटी के लिए व्यवस्था की जाएगी।



वर्जन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जम्मू कश्मीर की एजेंसियां पंजाब के साथ भी संपर्क में है। एक समन्वय बैठक हो चुकी है और जल्द और समीक्षा बैठक होगी ताकि बेहतर तालमेल के साथ देशभर से आने वाले भक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके। - मोहिता शर्मा, एसएसपी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed