फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   illegal extortion

कोरोना संकट में अवैध वसूली का अड्डा बना लखनपुर कॉरिडोर, अब तक सत्रह गिरफ्तार

विज्ञापन
illegal extortion
कठुआ। 24 मार्च से बंद हुए लखनपुर कॉरिडोर में प्रतिबंधों के बीच ठगों ने कमाई का जरिया ढूंढ निकाला है। हैरत की बात यह है कि इसमें पुलिस के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। इसके अलावा आबकारी विभाग का एक चौकीदार और एक अनुबंध पर लगा कंप्यूटर ऑपरेटर भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में अंतराज्यीय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते इन ठगों की जालसाजी का भंडाफोड़ अगस्त माह से शुरू हो गया था। पुलिस और प्रशासन को भी यह समझते समय लगा कि प्रतिबंधों के बीच लोगों को सहूलियत के नाम पर ठगी शुरू हो चुकी है, लेकिन जब कार्रवाई शुरू हुई तो खुलासे दर खुलासे होते गए। इस संबंध में कठुआ जिले में अबतक सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, पंजाब के सुजानपुर में भी एक एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

लोगों को प्रशासनिक व्यवस्था में सेंध लगाकर लखनपुर पार करवाने की यह ठगी तब से शुरू हुई है जब से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई और श्रमिकों के साथ साथ नौकरीपेशा लोगों का आवागमन महीनों बाद प्रदेश में शुरू हुआ। अनलॉक-पांच की गाइडलाइन आने के बाद लखनपुर कॉरिडोर पर लगे प्रतिबंध खत्म किए जाने की मांग भी विभिन्न दल लगातार करते रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए फिलहाल व्यवस्था में बड़ा बदलाव सुनिश्चित किया है। इसके बाद अब लोगों को सेल्फ डेक्लेरेशन फार्म की सुविधा और निशुल्क बस लखनपुर से जम्मू तक मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि बीते एक सप्ताह से व्यवस्था में भारी बदलाव हुआ है, जिसे लखनपुर में देखा जा सकता है। लोगों को अब लखनपुर कॉरिडोर पार करने के लिए 15 मिनट से अधिक समय नहीं लगता है लेकिन, कुछ लोग इस व्यवस्था में भी सेंध लगाने की कोशिश करते हैं। लोगों को समझना चाहिए कि उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं और तय नियमों के अनुसार आने पर भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed