{"_id":"609053b88ebc3ecd880e7113","slug":"hospital-kathua-news-jmu2346454129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय हुआ परोल और बसोहली कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय हुआ परोल और बसोहली कोविड अस्पताल
विज्ञापन
कठुआ जिले में कोरोना के सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 726 पहुंच गया है। सोमवार को जिले में 112 नए संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 59 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। जिले में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 66 पहुंच गया है। जीएमसी कठुआ में उपलब्ध कोरोना संक्रमितों के लिए बेड की क्षमता फुल होने के बाद जिले में दो और कोविड अस्पताल सक्रिय कर दिए गए हैं। सीएचसी नगरी परोल के कोविड अस्पताल में तीस तो वहीं बसोहली सीएचसी में बीस बेड की व्यवस्था की गई है।
जीएमसी कठुआ में पूर्व में पूर्व में उपलब्ध 35 बेड की क्षमता को हाल में बढ़ाया गया था और ऐसे में 46 मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था उपलब्ध है। फिलहाल जीएमसी कठुआ में आईसीयू जहां पिछले चार दिन से लगातार फुल है और तीन मरीज वेंटीलेटर पर हैं। वहीं 46 में से 42 बेड पर मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 29 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
परोल सीएचसी में कोविड अस्पताल को सक्रिय करते हुए एक मरीज को वहां भर्ती किया गया है। जिले में कोविड अस्पतालों में उपलब्ध कुल बेड की संख्या अब 96 पहुंच गई है। वहीं इनमें से पांच आईसीयू के बेड ही उपलब्ध है। डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि जिले में संक्रमितों के लिए हरसंभव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्थिति स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से नियंत्रण में है, लेकिन कोरोना महामारी से निपटने के लिए आम लोगों का सहयोग सबसे जरूरी है। मास्क पहनेें, घरों से कम से कम बाहर निकलें और कर्फ्यू का पालन करें।